ओबरा। स्थानीय श्रीराम मंदिर के मानस भवन में लायंस क्लब ओबरा ग्रेटर ने तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष आशीष सिंह ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें सोलह श्रृंगार, डांस प्रतियोगिता, सिंगिंग सहित बच्चों का डांस शामिल रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल श्वेता गर्ग को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। जबकि सोलह श्रृंगार में श्वेता गर्ग प्रथम, मंजू बंसल द्वितीय एवं संजना केशरी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं की डांस प्रतियोगिता में वैशाली अग्रवाल को प्रथम, सुनीता गर्ग को द्वितीय व चंदा अग्रहरि को तृतीय स्थान मिला। सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रथम सुनीता गर्ग, द्वितीय संगीता अग्रवाल व तृतीय पुरस्कार मंजू गर्ग को मिला। बच्चों के डांस प्रतियोगिता के विजेता अंचल अग्रवाल रहे। सभी सदस्यों ने तीज महोत्सव का लुफ्त उठाने के बाद आगामी महीनों में होने वाले सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। सभी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में लायन नूतन अग्रवाल, गीतांजली चैबे, ममता सिंघल रहीं। इस दौरान लायन विजय गर्ग, आरके गुप्ता, राजेन्द्र गर्ग, देवेंद्र केशरी, पवन जिंदल, अन्वेष अग्रवाल, नवीन बंसल, राहुल गोयल, चंदा जिंदल, आर्ची विश्छल, संध्या त्रिपाठी, शशि जिंदल, रमा सिंघल, प्रिया गोयल, लायन राकेश अग्रहरि, गोविंद अग्रहरि, अनिल सिंघल, नवनीत अग्रवाल, विनीत त्रिपाठी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन एड. संजीत चौबे ने किया।