फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं, बच्चों के पोषण की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के तहत कोटा ग्राम पंचायत के तेलगुड़वा पश्चिम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय पर शनिवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना की बैठक हुई। इस दौरान ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म की तैयारी सहित खुद के देखभाल की जानकारी दी गई। छह माह के बच्चों की अन्नप्राशन की रस्म भी पूरी की गई।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नूरजहां ने गपशप पोटली की जानकारी देने के साथ ही मिक्स लड्डू, मीठी और नमकीन दलिया का वितरण किया। इस मौके पर कहा कि इससे गर्भवती महिलाएं, तीन से छह साल के बच्चे, स्कूल न जाने वाली 11 से 14वर्ष की किशोरियां लाभान्वित होंगी। इस मौके पर रहिमन निशा, कविता कुशवाहा, शैव्या, पुष्पा, उर्मिला पाल, पोषण सखी संजू चौबे, सहायक अध्यापिका शहनाज बानो, शिक्षामित्र सोनी त्रिपाठी, रीता देवी, जितेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें