फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन कराकर केंद्र की नीतियों का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोक सभा इकाई अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे आशु ने सिर मुंडन करा कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय प्रधानमंत्री ने यह कहा था कि देश को करीब तीन लाख करोड़ का फायदा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहा कि नोटबंदी के दौरान आर्थिक संकट झेलते हुए दो लोगों की मौत हुई थी। डीजल व पेट्रोल के दाम में इजाफे पर उन्होंने केंद्र सरकार की खिंचाई की। कहा कि सरकार किसान विरोधी है। डीजल की ज्यादा खपत किसान ही करते है। इस अवसर में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए विरोध जताया। इस मौके पर शैलेंद्र चौबे, सद्दाम हुसैन, राजकुमार, मनोज व विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें