फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नपूर्णा और दीपा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। दिशिता महिला मंडल की तरफ से रेणुसागर पावर डिवीजन के प्रेक्षागृह में रविवार रात हरियाली तीजोत्सव मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष इंदू यादव की निर्देशन में हुए कार्यक्रम की तीज थीम सदा सुहागन रखी गई। 45 वर्ष से कम में अन्नपूर्णा पाल और 45 वर्ष से ऊपर में दीपा श्रीवास्तव को तीज क्वीन घोषित कर ताज पहनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिले के पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह की पत्नी रानी सिंह और महिला मंडल रेणुकूट की अध्यक्ष सारिका जाजू ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि रानी सिंह ने कहा कि तीज के दिन सभी सुहागन अपने पतियों के मंगल और सुखमय जीवन की कामना के लिए भगवान शिव और पार्वती का व्रत रखती हैं। शिव पार्वती आराधना कल्चरल कमेटी और महिला मंडल की सदस्यों ने कजरी गीत ‘एहि सावन में तोहके सजाय देब, कइसे खेलन जइबू सावन में कजरिया...’ की प्रस्तुति दिल को छू जाने वाली रहीं। नृत्य की भी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। इसे दो आयु ग्रुप में रखा गया। निर्णायक की भूमिका मुख्य अतिथि रानी सिंह और डा. नेहा ने की। प्रतिभागियों के परिधान, रुप, सज्जा, व व्यक्त किये गए विचारों का मूल्यांकन करते हुए 45 वर्ष से कम आयु ग्रुप में अन्नपूर्णा पाल को विजेता और निशा हेमराज को उप विजेता, 45 वर्ष से ऊपर में दीपा श्रीवास्तव को विजेता, सीमा बियाला को उपविजेता के खिताब से नवाजा। वन मिनट गेम और तीज हौजी गेम भी खेला गया। महिला मंडल रेणुकूट की अध्यक्ष सारिका जाजू ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए महिलाओं के लगन और उनकी सृजनशीलता की तारीफ की। संचालन उप सचिव रीतू हर्षवर्धन और तपस्विनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें