फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी मामले में एक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर निवासी एक व्यक्ति पर रविवार को बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है। जेई विजय सिंह ने बताया कि बिजली बिल जमा न करने पर पूर्व में विच्छेदित बिजली कनेक्शनों की जांच करने जेई विनय कुमार गुप्ता, जेई संतोष गुप्ता दिन में करीब दो बजे घोरावल कस्बा में गल्लामंडी के पास पहुंचे। वहां पर संतोष सोनी का कनेक्शन उसके पिता स्व. राधे के नाम हैं, जिसे करीब 26 हजार रुपये बकाया होने के कारण पिछले दिनों विच्छेदित किया गया था। जब मौके पर जांच की गई तो संतोष सोनी बिना बकाया बिल जमा किए, अवैध रूप से कनेक्शन जोड़कर विद्युत उपभोग करते हुए पाया गया। जेई विजय सिंह की तहरीर पर घोरावल निवासी संतोष सोनी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें