ओबरा। श्रावण मास में चहुंओर हर-हर महादेव का उद्घोष गूंज रहा है। इस उद्घोष के साथ शुक्रवार को ओबरा से बोल बम सेवा समिति के दर्जनों कांवरिया बिहार के बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, ओबरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह एवं पूर्वांचल यूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल विजय शंकर यादव ने कांवरियों को पूजन-अर्चन कर उन्हें रवाना किया। कांवरिया मनोज यादव ने बताया श्रावण में भगवान शंकर को जल चढ़ाने का बड़ा महत्व होता है। कांवरिया सुल्तानगंज से जल भरकर देवधर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करेंगे। कांवर यात्रा में सुमेर पटेल, राजेश मिश्रा, सुरेश जायसवाल, लालचंद मिश्रा, पप्पू केशरी, किशोर, चंद्रशेखर, विपिन राम, नरेश, अनीता, सविता, निर्मला, बबिता, पूनम, राजेंद्र माली आदि रहेे।