दुद्धी। दुद्धी क्षेत्र में चार दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में तमाम समस्याओं से घिरे लोग किसी से बातचीत भी नहीं कर पा रहे है। उपभोक्ताओं दिनेश चंद्र, विनय तिवारी, जयप्रकाश तिवारी आदि ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद सेवा बहाल नहीं हो सकी है और किन कारणों से बीएसएनएल सेवा ठप है यह भी बताया नहीं जा रहा है। उपभोक्ताओं ने स्थानीय एक्सचेंज के घेराव की चेतावनी दी है।