फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकार के साथ मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा । ओबरा तापीय परियोजना से जुड़े संविदाकार राकेश दीक्षित के साथ शुक्रवार को हुई मारपीट और छिनैती के मामले में तीन श्रमिकों की गिरफ्तारी के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के लोग शनिवार सुबह बेमियादी धरने पर बैठ गए। गिरफ्तार किए गए तीनों श्रमिकों नागेंद्र प्रताप, संग्राम मिश्रा, छोटू तिवारी का चालान कर दिया गया। इससे पहले शुक्रवार की रात डीएम अमित कुमार सिंह ने ओबरा पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी हासिल की। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद मजदूरों के बकाए के शीघ्र भुगतान का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पाठक के साथ संजय, घनश्याम, रामनरेश, पार्वती, सरिता ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जिन श्रमिकों को गिरफ्तार किया गया है। वह मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर आवाज उठा रहे थे। सिर्फ इसी वजह से उन्हें गलत मुकदमे में फंसाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह परियोजना जाते वक्त एडी बिल्डिंग के सामने संविदाकार राकेश दीक्षित के साथ आठ-दस लोगों ने मारपीट की थी। आरोप है कि उनसे रुपये और सोने की चेन भी छिन लिया गया। उन्हें घायलावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। घायल संविदाकार की तहरीर पर ओबरा पुलिस ने नागेंद्र प्रताप, संग्राम मिश्रा, छोटू तिवारी, ज्ञानेश्वर सोनी, लालजी गुप्ता सहित अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुक्रवार को ही तीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें