फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से जले वनिद्युत उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर से सटे अमिरति व उरमौरा इलाके में बुधवार की रात कई घरों में हाई वोल्टेज पहुंचने से हड़कंप मच गया। इससे लाखों रुपये मूल्य के बिजली व इलेक्ट्रानिक्स उपकरण जल गए। उरमौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा छपका के पास लगे ट्रांसपार्मर में खराबी के चलते बुधवार की रात दो बजे पूरब पटरी में स्थित दो दर्जन घरों में हाई वोल्टेज पहुंच गया। इसके बाद तो बल्ब तेज आवाज के साथ ब्लास्ट करने लगे। कुछ लोग समय रहते घरों की विद्युत आपूर्ति ठप कर अपने बिजली के उपकरण तो बचा लिए, लेकिन तमाम घरों में उपकरणों के जलने से हड़कंप मच गया। अमिरति निवासी हाजी मुन्नन खां के घर में लगा सबमसिबल व एक सिलिंग फैन जला है। इसके अलावा तीन एलईडी ब्लास्ट कर गई। मन्ना चौरसिया के घर में इनवर्टर के अलावा दो फैन जला है। पुसौली निवासी रमाशंकर पांडेय के जीम में भी भारी क्षति हुई है। उनके जीम में दो रनिंग मशीन की मोटर दो पंखा जले है जबकि कई बल्ब फ्यूज हो गए। यहीं के अनिल पांडेय के घर में एक इंवर्टर व एक पंखा जला है। पिंटू मास्टर के घर में रेफ्रीजरेटर व पंखा जला है। इन उपकरणों के जलने से लोगों को काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें