फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जेई, सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। सदर ब्लॉक के अरौली ग्राम पंचायत में पिछले दस दिन से जले ट्रांसफार्मर की अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे लोगों के समक्ष बिजली पानी का संकट है। गुरुवार को क्षुब्ध ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के क्षेत्रीय जेई और ग्राम पंचायत के सचिव का पुतला फूंका। उनके खिलाफ नारेबाजी की। जल्द आपूर्ति न बहाल होने पर ग्रामीणों ने अनशन की भी चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि अरौली के पटेल बस्ती में पिछले दस दिनों से फूंके ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए कई बार क्षेत्रीय जेई से कहा गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोई दूसरा ट्रांसफार्मर भी लाकर नहीं लगाया गया। इससे पानी का संकट खड़ा हो गया है। उसम भरी गर्मी में बिजली पानी का संकट कष्टदायी हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पूर्व गांव में 63 केबीए ट्रांसफार्मर की मांग की गई लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पटेल बस्ती में एक भी सरकारी हैंडपंप न होने पर ग्रामीणों ने असंतोष जाहिर किया। कहा, पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। टैंकर से भी पानी की सप्लाई नहीं होती। ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में पूर्व प्रधान सिनोहर पटेल, चंद्रभान पटेल, दीलिप, अजय, विवेक, अनिल, रामचंद्र, राम सागर, राममूरत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें