शक्तिनगर। गुरूवार भोर में आई तेज आंधी ने इलाके की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह छिन्न भिन्न कर दिया। अथक प्रयास के बाद भी शाम तक कुछ हिस्सों में आपूर्ति बहाल हो पाई। गुरुवार भोर में तेज आंधी के चलते इलाके के कई स्थानों 33 केवीए व 11 हजार के साथ एलटी लाइनों पर पेड़ व उनकी डाल गिरने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान हुई बारिश के वजह से भी बिजली लाइनों में फाल्ट आए। भोर में ठप हुई आपूर्ति को बहाल करने के लिए सुबह से ही संबंधित विभाग के कर्मी जुट गए। आंधी के वजह से एनटीपीसी के कई आवासीय परिसरों में बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। मुख्य कैंपस में सुबह प्रयास के बाद आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोगों को पीने का पानी मिल पाया। कोटा बस्ती सहित कई क्षेत्रों में शाम तक आपूर्ति बहाल हो पाई। यूपी पावर कारपोरेशन के आपूर्ति वाले इलाके कोटा, खडिय़ा, चिल्काटांड गांव व बाजार, बस स्टैंड, अंबेडकर नगर, भैरवा मिसरा आदि गांवों में शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पीसीएल के जेई विमलेश सिंह ने बताया कि 33 केवीए लाइन के फाल्ट को दूर कर लिया गया है कोशिश की जा रही है कि 11 हजार व एलटी लाइनों का फाल्ट दूर कर जल्द से जल्द आपूर्ति शुरू करा दी जाए।