फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों पर हो रहे हमलों पर अंकुश लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दलितों पर हो रहे हमलों पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर सदर तहसील में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को धरना दिया। मांगें पूर्ण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रहे अपराधिक एवं महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की एक्ट में किए जा रहे बदलाव के प्रयास पर अविलंब रोक लगे। भाजपा सरकार में देश को लूट कर भ्रष्टाचारी विदेश भाग रहे हैं। कहा कि जिले में वनाधिकार कानून लागू कर आदिवासियों का उत्पीडन करने वाले वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। खनन क्षेत्रों में मशीनों से हो रहे लोडिंग कार्य को रोक कर श्रमिकों से काम कराया जाए, ताकि उनको रोजगार मिल सके। जिले में उच्च शिक्षा के लिए कैमूर विश्व विद्यालय की स्थापना कराया जाए। अध्यक्षता नर्वदेश्वर पांडेय ने की। रामरक्षा, नंदलाल आर्य, ओमप्रकाश सिंह, श्याम नारायण मौर्य, आरके शर्मा, मो. कलीम, राज नारायण सिंह, विरेंद्र दूबे, प्रेमशंकर भारती, बिहारी, फूलमती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें