फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों राज्यों की सीमाएं होंगी सीआरपीएफ के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
होली त्यौहार के मद्देनजर जिले से सटे झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमाओं को 48 घंटे के लिए सीआरपीएफ और पीएसी के हवाले कर दिया जाएगा। इसके लिए एसपी आरपी सिंह ने का फरमान जारी कर दिया है। गुरुवार से बार्डरों पर फोर्स तैनात कर दी जाएंगी। जिले में प्रवेश करने वाले छोटे-बड़े वाहनों की सघन तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन

होली पर्व पर पड़ोसी राज्यों के नक्सली जिले मेें प्रवेश कर किसी वारदात को अंजाम न दें। इसको लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। नक्सल क्षेत्र के मांची, रायपुर, पन्नूगंज, कोन, विण्ढमगंज, बभनी, रामपुर बरकोनिया समेत अन्य थाना इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन कांबिंग करने का निर्देश दिया है। जंगली रास्तों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है, ताकि जिले के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली प्रवेश न कर सकेें। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह का कहना है कि गुरुवार से झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की बार्डर को सीआरपीएफ, पीएसी और नागरिक फोर्स के हवाले कर दिया जाएगा। पड़ोसी राज्यों से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश करने दिया जाएगा। पूर्व में जिन जंगली रास्तों से नक्सलियों का जिले मेें आना-जाना रहा है वहां पर आधुनिक असलहों से लैश फोर्स तैनात रहेगी। जंगलों में सघन कांबिंग करने का निर्देश दिया गया है। बार्डर पर तैनात फोर्स को संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। एएसपी नक्सल एएसपी डॉ. अवधेश सिंह और और सभी सर्किल आफिसर अपने क्षेत्र केे नक्सल इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की मानिटरिंग कर रहे हैं। मातहतों को होली पर्व पर अशांति का माहौल पैदा करने वालों से निपटने की खुली छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें