फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सहमति बनने पर आमरण अनशन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन की बेमियादी भूख हड़ताल शुक्रवार की रात समाप्त हो गई। मांगों पर सहमति बनने पर देर रात तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह ने अनशनकारी राजपाल गौतम, शंकर चौरसिया, राम नरेश गौड़, कन्हैया लाल, रविंद्र यादव को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। मांगों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अनशनकारियों और परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक समेत सीओ डॉ. केजी सिंह, थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह के समक्ष द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने बताया कि सभी 41 संविदा श्रमिकों को माह अगस्त 2017 का मजदूरी का भुगतान 26 फरवरी 2018 तक संविदाकार करेंगे। मजदूरों के समायोजन के लिए निर्माणाधीन सीटीपीएस में कार्यरत दुसान कंपनी के अधीनस्थ कार्यरत संविदाकारों के अधीन कार्य करने के लिए एक सप्ताह के अंदर गेट पास उपलब्ध कराया जाएगा। वे श्रमिक जो किसी संविदाकार के अधीन लगातार पांच वर्ष से ज्यादा कार्यरत होंगे उन्हें नियमानुसार ग्रेजुएटी का भुगतान उप श्रमायुक्त पिपरी से सत्यापित कराने के बाद होगा। श्रमिकों को माह जुलाई 2017 के शेष बचे मजदूरी का भुगतान संबंधित संविदाकार से कराया जाएगा। संगठन के प्रचार प्रसार मंत्री छोटू तिवारी ने कहा कि अपने अधिकार को पाने के लिए प्रत्येक कामगार जागरूक हो गया है, संगठन मनमाने रवैये पर लगाम लगाने को संकल्पित है। इस दौरान मुख्य अभियंता प्रशासन इं. कृष्ण मोहन, अधीक्षण अभियंता इं. आरके सिंह, इं. कुमार राम, नागेंद्र प्रताप चौहान, सुनील जायसवाल, आसिफ खां, परवेज अहमद, गोपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें