फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने साफ-सफाई का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सोमवार को भारत सरकार की टीम राबर्ट्र्सगंज नगर पालिका दफ्तर पहुंची। यहां मीटिंग के दौरान टीम के प्रतिनिधि रवींद्र कुमार ने नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ बिंदु जायसवाल और ईओ दिनेश यादव से नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली और अभिलेखों का निरीक्षण किया। टीम के प्रतिनिधि रवींद्र कुमार ने नगर में भ्रमण कर साफ-सफाई और विकास कार्यों की जांच पड़ताल की। उन्होंने जनता से कूड़ा डस्टबिन मेें फेंकने की अपील किया, ताकि नगर को साफ-सूथरा बनाया जा सकें। अधिशासी अधिकारी दिनेश यादव ने कहा कि नगरवासी शौचालयों का प्रयोग कर नगर को खुले में शौच मुक्त बनाएं। ताकि आगामी दिनों में नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण को आने वाली टीम से पूछे जाने वाले प्रश्नों का सकारात्मक जवाब देकर नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा ग्रेड दिलाने में सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज कुमार, जाफर हुसैन, दिनेश कुमार, प्रसिद्धनाथ शुक्ला, संत कुमार सोनी, सुजीत कुमार, विजय कुमार, तौसिफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें