फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पड़ी सार्वजनिक वितरण की दुकानों का हो चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिले में रिक्त पड़े सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों का चयन अभियान चलाकर करने का निर्देश दिया। सौभाग्य योजना से दिये जा रहे नि:शुल्क बिजली कनेक्शन की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास परक कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं व लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय। कार्यदायी संस्थाओं पर शिथिल नियंत्रण रखने वाले वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। पैसा लेकर समय से काम पूरा न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाय अन्यथा बचाव करने वाले अधिकारी खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें। नि:शुल्क हैंडपंपों की स्थापना जनप्रतिनिधियों से सूची प्राप्त करते हुए करायी जाय। उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने सौभाग्य योजना के तहत दिये जा रहे नि:शुल्क बिजली कनेक्शन के तहत ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को बिजली के कनेक्शन नि:शुल्क दिये जायें। डीएम ने अभियान चलाकर जिले के ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त कराने के लिए कार्य में तेजी लायी जाय। इस दौरान सीडीओ रामाश्रय, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अंकुर लाठर, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी हरिशंकर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें