रेणुकूट। क्षेत्र के मुर्धवा में स्थित संत एबीआर पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि आदित्य बिरला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुंद शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस दौरान आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने खूब तालियां बटोरी। सामूहिक गीत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को खूब सराहना मिली। बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में नाटक एवं नृत्य की प्रस्तुति की। विद्यालय के प्रबंधक आशीष सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।