फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजरों, बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी(सोनभद्र)। तहसील परिसर में मतदाता पुनिरीक्षण के लिए सुपरवाइजर और बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को दिया गया। एसडीएम अतुल वत्स के मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनिरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी सुपरवाइजर व बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम ने बताया कि 26 दिसंबर से मतदाता पुनिरीक्षण का कार्य किया जाएगा। एक जनवरी 2018 को जो युवा 18 वर्ष आयु पूरी कर रहे हैं ऐसे युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। जिन मतदाताओं के नाम छूटे हैं, वो अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इस बार 35 बूथ नए बनाये गए हैं। उन्होंने कहा कि 343 बीएलओ और 104 सुपरवाइजर प्रशिक्षण में भाग लिए। उन्होंने बीएलओ से चेताया है कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने चाहिए। लापरवाही पायी गयी तो कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें