सोनभद्र । सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोनभद्र डिपो केके तिवारी ने रविवार को राबर्ट्सगंज रोडवेज स्टेशन से सोनभद्र डिपो की बस को हरी झंडी दिखाकर चुर्क के लिए रवाना किया। अब सोनभद्र डिपो की सात बसों का चुर्क होते हुए संचालन होगा। मनोज धर एडवोकेट की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर किए गए परिवाद के निस्तारण के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी के 16 सितंबर 2017 के निर्देश के अनुपालन में वाराणसी एवं शक्तिनगर से संचालित सोनभद्र डिपो की सात बसों का संचालन चुर्क होकर करने का आदेश शनिवार को दिया गया है। आदेश के अनुपालन में ओबरा से वाराणसी, वाराणसी से ओबरा, वाराणसी से शक्तिनगर, शक्तिनगर से वाराणसी एवं वाराणसी से शक्तिनगर की सात सोनभद्र डिपो की बसों का संचालन चुर्क होकर किया जाएगा। इस मौके पर कार्यालय सहायक प्रियंकर मिश्रा, मनोज धर एडवोकेट एवं ब्रजेश धर दुबे एडवोकेट मौजूद रहे। ब्यूरो