सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित न्यू सवेरा होटल परिसर में शुक्रवार को भाजपा की ओर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संपूर्ण वाहम्य पुस्तक वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र संगठन मंत्री रत्नाकर और पूर्व विधान परिषद सदस्य जय प्रकाश चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा के नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।
क्षेत्रिय संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एंव भारत का का डंका संपूर्ण विश्व में बज रहा है। देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है। पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि चीन व पाकिस्तान के साथ विश्व की कई अराजक शक्तियां कांग्रेसी विचारों के साथ मिलकर गुजरात में पार्टी को परास्त करना चाहती थी, लेकिन उनकी मंशा पर पानी फिर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता भाजपा के आदर्शों पर चलकर अपार जनसमर्थन प्राप्त किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल चुर्क चेयरमैन गीता देवी, ओबरा चेयरमैन प्राणमती देवी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलखन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, लोक सभा पालक गोविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्या, कुसम शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, अमरनाथ पटेल, बिपिन बिहारी गुप्ता, रामसुंदर निषाद आदि मौजूद रहे। संचालन अजीत चौबे ने किया।