फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासियों की आंखों की रोशनी लौटाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
वनवासी क्षेत्रों में गरीब बच्चों की शिक्षा तथा सेवा के लिए कार्य कर रहे सेवा समर्पण संस्थान एवं आरके नेत्रालय ने आदिवासियों की आंखों की रोशनी लौटाने की कवायद में जुट गया है। संस्थान के विभाग संगठन मंत्री श्रवण ने बताया कि पहले चरण में 16 दिसंबर को जिले के 12 गरीब आदिवासियों के आंखों का नि:शुल्क ऑपरेशन कर चश्मा एवं दवा देकर शुरुआत की गयी है। उन्होंने बताया कि संघ के कार्यकर्ता इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए जुट गए हैं। अब हर सप्ताह में जिले के करीब एक दर्जन गरीब आदिवासियों के आंख की नि:शुल्क जांच कर चश्मा एवं दवा दी जाएगी। संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज कुमार एवं विभाग संगठन मंत्री श्रवण की मौजूदगी में लगे शिविर में 183 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें