सोनभद्र (बभनी)। क्षेत्र के डुमरहर नेटियान टोला एवं पूर्वी टोला में सप्ताह भर में बुखार से 12 लोगों की हुई मौत के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया। इसके अलावा बचाव की जानकारी देते हुए जरूरी दवाएं भी दी गई।
बभनी क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों बुखार पांव पसार रहा है मरीज अस्पताल के बजाय झोला छाप चिकित्सकों के शरण मे जा कर मौत के मुंह में समा जा रहे हैं। जो ठगी के शिकार भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य महकमा छोला छाप चिकित्सकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मंगलवार को डॉ. आजाद के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने 103 मरीजों का उपचार किया। साथ ही चिकित्सकों के जरिए साफ -सफाई, ताजा भोजन करने के टीप्स भी ग्रामीणों को दिये। इस टीम में एएनएम रत्ना विश्वास, आशाराम चौधरी, एलटी शैलेन्द्र सिंह, फार्मासिस्ट नवल किशोर, भरत, कपील देव, आशा, लीलावती शामिल रही।