एनसीएल के मुख्य प्रांगण में होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड सीआईएल का 43 वां स्थापना दिवस मनाया गया। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा ध्वाजारोहण के साथ कोल इंडिया का कॉरपोरेट गीत बजाया गया ।
मुख्य अतिथि निदेशक कार्मिक शांतिलता साहू ने कोल इंडिया परिवार के हर सदस्य को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। देश की ऊर्जा आवश्यकता में कोयले के सामरिक महत्व को याद दिलाते सभी अधिकारियों कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी क्षमताओं को और बेहतर और कारगर तरीके से इस्तेमाल करते हुए कंपनी की बादशाहत बनाए रखें। इसके पूर्व अधिकारी मनोरंजन गृह सिंगरौली में कोल इंडिया द्वारा प्रसारित कंपनी के 43 वां स्थापना दिवस समारोह का सीधा प्रसारण निदेशक मंडल, मुख्य सतर्कता अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में अथिकारी एवं कर्मचारी ने देखा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पांडेय, निदेशक वित्त पीएसआरके शास्त्री, मुख्य सतर्कता अधिकारी आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।