फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा, ठेका मजदूरों को मिले ईएसआई क्लिनिक की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। यूपी वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक कानपुर को पत्र भेजकर ऊर्जांचल में संविदा, ठेका मजदूरों को राज्य कर्मचारी बीमा निगम क्लिनिक के जरिए इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। दिनकर का कहना है कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है। यहां अनपरा तापीय परियोजना, हिण्ड़ालको का रेनुपावर डीवीजन रेनूसागर, लैंकों तापीय परियोजना, भारत सरकार की कोयला खदानें व एनटीपीसी की शक्तिनगर तापीय परियोजना, ओबरा तापीय परियोजना, जेपी समूह की डाला सीमेंट फैक्ट्री और क्रशर उद्योग हैं। इन उद्योगों में हजारों की संख्या में 21 हजार वेतन से कम पाने वाले स्थायी कर्मचारी, संविदा, कैजुअल, निर्माण व क्रशर श्रमिक काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें