फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जमीन के बोगस एग्रीमेंट-बैनामे के जरिये ऐंठ लिए 61.33 लाख, पांच साल बाद प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग व्यावसाई को वाराणसी में जमीन दिलाने और रेणुकूट में दूसरे की जमीन को अपना बताकर बिक्री के नाम पर 61.33 लाख रुपये हड़प लिए गए। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद जब पीड़ित ने रुपये मांगे तो धमकियां दी जाने लगीं।
विज्ञापन

2021 में हुई धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित पांच साल तक गुहार लगाता रहा। बृहस्पतिवार को मामला एसपी अभिषेक वर्मा के सामने पहुंचा तो प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच के निर्देश दिए गए। रेणुकुट के मुर्धवा में साकेत विहार कॉलोनी के रहने वाले महीपाल खेतान का आरोप है कि मुर्धवा रोटरी क्लब के पीछे रहने वाले हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र सिंह ने जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी का गिरोह बना रखा है।
गिरोह में लालधर राय, संजय सिंह को बराबर का हिस्सेदार बताया गया है। दावा किया गया है कि 2021 में उन्हें वाराणसी में अच्छी जगह पर साफ-सुथरी जमीन दिलाने का झांसा दिया गया। इसके लिए तीनों ने अलग-अलग तिथियों में उससे ऑनलाइन और कैश के रूप में कुल 46.33 लाख रुपये एग्रीमेंट के लिए लिए। रुपये लेने के बाद टालमटोल किया जाने लगा। दबाव देने पर 17 फरवरी 2021 को एग्रीमेंट कराया गया।
विज्ञापन

कहा गया कि कागज 15 दिन बाद मिलेगा। लेकिन छह माह तक कागज नहीं मिले। किसी दूसरे के जरिये जब उन्होंने एग्रीमेंट के कागजात हासिल किए तो पता चला उसे धोखा देकर नरेंद्र ने अपने नाम एग्रीमेंट करा लिया है।
2021 में ही मुर्धवा मंदिर के पीछे नरेंद्र ने 15 लाख लेकर उसे एक जमीन भी रजिस्ट्री की थी। जमीन के दाखिल खारिज की प्रक्रिया अपनाई गई तो पता चला कि वह जमीन हरगोविंद गोंड के नाम है। आरोप है कि जब वह रुपये मांगने गया तो उसे जानमाल की धमकी देने के साथ उससे और रुपयों की मांग की जाने लगी। थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे के मुताबिक प्रकरण में नरेंद्र, लालधर और संजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें