फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार में गुप्त केबिन बनाकर छिपाया 60.5 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र। सुजुकी सियाज कार के पिछले हिस्से में गुप्त केबिन बनाकर गांजा तस्करी करने का मामला सामने आया है। एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात लोढ़ी में चेकिंग के दौरान कार से 60.5 किलो गांजा बरामद कर दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी ओडिशा के संबलपुर से गांजे की खेप लेकर शाहजहांपुर जा रहे थे। एएसपी मुख्यालय मेविश टॉक ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस को बुधवार रात करीब पौने नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में गांजा छिपाकर सोनभद्र के रास्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। इस पर एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, रॉबर्ट्सगंज कोतवाल धर्मेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास घेराबंदी कर संदिग्ध सियाज कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार के पिछले हिस्से में बनाए गए गुप्त केबिन से तीन प्लास्टिक के कट्टों में रखे गांजे के 43 पैकेट मिले। इनका कुल वजन 60.5 किलोग्राम था। कार सवार दोनों आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर के अल्लागंज थानाक्षेत्र के ब्रह्मनान निवासी सीबू अली (24) और जलालाबाद थानाक्षेत्र के लैसना गांव निवासी सत्यम यादव (21) के रूप में हुई।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ओडिशा के संबलपुर से गांजा लेकर शाहजहांपुर जा रहे थे, जहां इसकी बिक्री करनी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय के लिए चालान कर दिया है। तस्करी में इस्तेमाल कार को भी सीज कर दिया गया है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। साथ ही तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें