फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 600 धर्मावलंबियों ने निकाली राज राजेश्वर की शोभायात्रा

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज संत जोसेफ कांवेंट स्कूल में राजा राजेश्वर पर्व पर प्रार्थना सभा में शामिल ईसाई बंधू
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर में रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने राज राजेश्वर का पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया। संत जोसेफ्स काॅन्वेंट में आयोजित समारोह में सोनभद्र और मिर्जापुर के करीब 600 धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। प्रार्थना सभा और मिस्सा बलिदान के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। समारोह का उद्घाटन होने के बाद वाराणसी के फादर गुरु की अगुवाई में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद रोमन कैथोलिक डायसिस इलाहाबाद के विकर जनरल फादर रेजिनाल्ड डिसोजा ने मिस्सा बलिदान की विधि संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दोपहर दो बजे संत जोसेफ्स कान्वेंट से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिला, पुरुष समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिविल लाइंस स्थित संत जेवियर्स चर्च परिसर पहुंची। यहां अंतिम प्रार्थना के साथ समारोह का समापन हुआ। संत जेवियर्स चर्च के पल्ली पुरोहित फादर आनंद केवी जॉन ने अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संत थामस चर्च के पल्ली पुरोहित फादर संतोष कुमार ने किया। आयोजन में संत जोसेफ्स कान्वेंट की प्रधानाचार्या सिस्टर किरण का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सोनभद्र जोन के डीन फादर टाइटस लोबो, ओबरा के पल्ली पुरोहित फादर प्रभुनाथ, असनाबांध के फादर सुनील मस्करेनस, रिहंद नगर के फादर स्टीफन डिमेलो, अनपरा के फादर ग्रेगरी और फादर जोसेफ समयनाथन, शक्तिनगर के फादर विंसेंट परेरा समेत विभिन्न चर्चों के पुरोहित और धर्म बहनें मौजूद रहीं।

रॉबर्ट्सगंज संत जोसेफ कांवेंट स्कूल में राजा राजेश्वर पर्व पर प्रार्थना सभा में शामिल ईसाई बंधू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें