फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्काउट-गाइड रैली में 23 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
घोरावल में भारत स्काउट-गाइड जनपदीय रैली में शामिल प्रतिभागी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
घोरावल। सोनांचल इंटर कॉलेज में आयोजित 32वीं भारत स्काउट-गाइड जनपदीय रैली के दूसरे दिन रविवार को 23 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाया। प्राथमिक चिकित्सा, मोर्स, वर्दी, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, बैंड पार्टी और रूट मार्च प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, समर्पण और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में संयोजक एवं प्रधानाचार्य केपी मौर्य ने अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य आयुक्त प्रबोध कुमार सिंह, गणेश देव पांडेय, रामानंद पांडेय, अवधेश कुमार, दिनेश कुमार और अशोक कुमार मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जनपदीय रैली का समापन सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें