फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: थाना समाधान दिवस पर 59 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी/बीजपुर। शासन के निर्देश पर जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग थानों में कुल 208 फरियादी पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 59 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में सदर एसडीएम और सीओ सिटी राहुल पांडेय ने लोगों की समस्याओं को सुना। कुल 14 मामले सामने आए। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामलों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया। सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने पिपरी थाने पर फरियाद सुनी। दुद्धी कोतवाली में एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में कुल 11 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें एक का निस्तारण मौके पर ही किया गया। कोतवाल नागेश सिंह रघुवंशी, एसएसआई संजय सिंह मौजूद रहे। म्योरपुर थाने में समाधान दिवस पर 18 मामले आये। जिनमें से संबन्धित लेखपाल और पुलिस अधिकारी को भेज कर 11 मामले निस्तारित कराए गये। चोपन थाना में ओबरा तहसीलदार सुशील कुमार की गौजूदगी में कुल 29 मामलों की सुनवाई करते हुए छह का निस्तारण किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें