फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुराने पुल से युवक ने सोन नदी में लगाई छलांग, बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी पर निर्मित पुराने पुल से शनिवार की दोपहर एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर नदी में मौजूद मछुआरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

डाला मलिन बस्ती निवासी कयामुद्दीन (22) पुत्र मुहम्मद मकबूल शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पुराने पुल पर पहुंचा। पुल के मध्य जाकर वह अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते युवक ने नदी में छलांग लगा दी। पुल से आवागमन कर रहे लोगों के शोर मचाने पर नदी के किनारे स्थित मछुआरों की नजर उस ओर गई। नाव लेकर वह सीधे वहां पहुंचे। डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल ले आए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह के मुताबिक पूछताछ में घरवालों ने पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को कारण बताया है। घटना की छानबीन की जा रही है। युवक को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें