फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बृहद रोजगार मेले में 573 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज पुसौली ​स्थित आईटीआई में वृहद रोजगार मेला में अभ्य​र्थियों को जानकारी देते अ​धिकारी
विज्ञापन
सोनभद्र। सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज नगर के पुसौली स्थित आईटीआई में बृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें करीब दो हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, निजी क्षेत्र की 26 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के आधार पर विभिन्न पदों के लिए 573 अभ्यर्थियों का चयन किया।
घोरावल विधायक डाॅ. अनिल कुमार मौर्य, उप निदेशक (सेवायोजन) प्रयागराज रविशेखर आनंद, सहायक निदेशक (सेवायोजन) अशोक कुमार प्रजापति ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में परिवहन निगम की तरफ से संविदा पर चालक भर्ती के लिए कैंप लगाया गया था, जिसमें आवेदन लिए गए।
इसके अलावा निजी क्षेत्र की 25 कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं, रोजगार मेले में सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे थे। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी बताया कि रोजगार मेले में करीब दो हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

इसमें निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के आधार पर विभिन्न पदों के लिए 573 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। नियुक्ति प्रमाणपत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें