दुद्धी रेंजर संजय श्रीवास्तव ने टीम के साथ जंगलों के बीच पहुंचे तभी अतिक्रमणकारी जंगलों की सहारे भाग खड़े हुए अवैध कब्जा किये पांच झोपड़ियों को उखाड़कर फेंक दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट मनमोहन मिश्र ने कहा कि जंगलों में कादल व दुम्हान गांव के आदिवासी महिलाओं को आगे कर अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन की ओर से अवैध कब्जा करने प्रयास किया जा रहा है। कब्जा हटवा दिया गया है।