रॉबर्ट्सगंज लायंस क्लब में निशुल्क नेत्र शिविर में चयनित मरीज। संवाद
- फोटो : संवाद
सोनभद्र। लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज की ओर से बृहस्पतिवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से किया गया। शिविर में चिह्नित मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 54 मरीजों को चित्रकूट भेजा गया। मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ. विक्रम सिंह, सुशील मिश्रा, दिलीप कुमार कुशवाहा, दयाराम सिंह, कुंवर सिंह सहित टीम के नेतृत्व में मरीजों की जांच की गई। शिविर के दौरान 68 मरीजों को निशुल्क चश्मा व दवाएं वितरित की गईं, जबकि कुल 238 मरीजों की जांच की गई। कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, हरीश अग्रवाल, किशोरी सिंह, दया सिंह, विमल अग्रवालआदि मौजूद रहे।