कनहर सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को बुधवार की शाम करीब चार बजे तहसील सभागार में एसडीएम गिरजाशंकर, तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार पवन कुमार सिंह ने 54 विस्थापितों को संयुक्त रूप से चेक दिया।
तहसीलदार ने बताया कि रामकरण, चंद्रिका पुत्रगण महावीर निवासी बरखोरहा को पांच-पांच लाख का चेक दिया गया। उनके मुताबिक कुल एक करोड़ 19 लाख 72 हजार रुपये का चेक विस्थापितों में बांटा गया।
दो व्यक्तियों को पांच-पांच लाख तथा शेष को लोगों को दो लाख 11 हजार रुपये का चेक दिया गया। चेक पाकर डूब क्षेत्र के विस्थापितों के चेहरे खिल गए