घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में रविवार को मोबाइल से बातचीत करने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें पांच महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। आठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब आठ बजे मोबाइल से बात करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। प्रथम पक्ष से हीरावती देवी (42), रितु (18), रीनू (19), प्रमोद कुमार (30) तथा मनीषा (23) घायल हो गई। दूसरे पक्ष से मालती देवी (40), धीरज कुमार (17), रोहित कुमार (19) और पूनम देवी (29) को चोट लगी है। प्रथम पक्ष से हीरावती देवी की तहरीर पर मालती देवी, रोहित, लालबाबू व उमाशंकर के खिलाफ जबकि दूसरे पक्ष से मालती देवी की तहरीर पर राधेश्याम, प्रमोद, जोखन व हीरावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।