फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग भेद दूर करने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को खलियारी में संपन्न हो गया। इसमें लिंग भेद को दूर करने पर चर्चा हुई। महिला व पुरुषों के द्वारा 24 घंटे में किये जाने वाले कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन कर सभी को बताया गया। महिलाओं से संबंधित हमारे संविधान में कौन-कौन से अधिकार दिये गये हैं। उनके समानता का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार शोषण के विरुद्ध, धार्मिक स्वतंत्रता, संस्कृति व शिक्षा व संवैधानिक उपचारों का अधिकार के विषय में जानकारी दी गयी। कार्यशाला के दूसरे दिन महिलाओं से संबंधित समस्याओं के विषय में चर्चा करते हुए महिलाओं से जुड़े कानून पर चर्चा हुई। कार्यशाला में मीरा देवी, मोती रानी, फूलमती देवी, रुक्मणी, मोना, सविता, परियोजना कार्यकर्ता अर्चना देवी, इस्लाम, रवींद्र व परियोेजना समन्वयक विजय कुमार प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें