फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ्य बच्चों की माताएं हुईं पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से महिला शिल्पकला केंद्र रेणुकूट में बुधवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें स्वस्थ बच्चों की माता को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। माताओं को बच्चों के उचित देखभाल आदि को लेकर जागरूक भी किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य माताओं को बच्चों के साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं पोषण, टीकाकरण एवं बच्चों के रखरखाव के विषय में जागरूक करना था। कार्यक्रम में शून्य से एक, एक से तीन व तीन से पांच वर्ष तक के 41 बच्चों ने अपनी माताओं के साथ तीन वर्गों में भाग लिया। कार्यक्रम के तहत हिण्डाल्को ग्रामीण चिकित्सा सेवाओं के डॉ. डीपी. सक्सेना, डॉ. आनंद पटेल व डॉ. शीला सक्सेना ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया व उनके साफ-सफाई, टीकाकरण आदि के आधार पर तीनों वर्गों से सबसे स्वस्थ बच्चों का चयन प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया। डॉ. शीला सक्सेना ने बच्चों के रखरखाव, स्तनपान व संपूर्ण टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने माताओं को बाल स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं। बच्चों के साफ-सफाई, समय से टीकाकरण, स्तनपान व खान-पान पर पूरा ध्यान देना जरूरी है तभी उसका सही मानसिक व शारीरिक विकास संभव है। तीनों डॉक्टरों ने विजेता बच्चों की माताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान ग्रामीण विकास अधिकारी राजश्री वर्मा, राजेश सिंह, ग्रामीण विकास कार्यकर्ता रेखा मिश्रा, अंजुला, साधना शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें