सोनभद्र। प्रभारी डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 फरवरी को लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्री समारोह को संबोधित करेंगें। इसका ब्लॉक स्तर पर सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक दूरदर्शन से सजीव प्रसारण होगा। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी बीडीओ, बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आठों ब्लॉकों के सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों व प्रबुुद्धजनों को आमंत्रित करते हुए सभी ब्लॉक सभागार में एलईडी टीवी की व्यवस्था करा लें।