सोनभद्र। जिले में जिन मतदान केंद्रों पर पिछले चुनाव में 50 फीसदी से कम मतदान हुआ, ऐसे बूथों को प्रशासन ने चिह्नित कर लिया है। अब ऐसे बूथों पर मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) चलाया जाएगा। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी के मुताबिक वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह अभियान तेज किया जाएगा और लोगों को वोट के महत्व की जानकारी दी जाएगी। सीडीओ के मुुताबिक विधान सभा चुनाव 2017 में घोरावल में कुल 65.15 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें 21 से 30 फीसदी के मतदान वाला एक बूथ है। 31 से 50 में 14 बूथ हैं। राबर्ट्सगंज में 62.43 फीसदी मत पड़े थे जिसमें 21 से 30 फीसदी में एक और 31 से 50 में 47 बूथ हैं। दुद्धी में 63.76 फीसदी मत पड़ा था। इसमें 21 से 30 फीसदी वाले छह और 31 से 50 फीसदी वाले 20 बूथ थे। ओबरा में 52.78 फीसदी मत पड़े थे जिसमें 11 से 20 फीसदी वाला एक और 12 ऐसे बूथ हैं जहां 21 से 30 फीसदी ही मत पड़ा था। 110 बूथों पर 31 से 50 फीसदी मत पड़े थे। लोकसभा चुनाव 2014 में घोरावल 57. 95 फीसदी मत पड़े थे जिसमें से 51 बूथों पर 31 से 50 फीसदी मत पड़े थे। राबर्ट्सगंज में 53.6 फीसदी मत पड़ा था। एक बूथ पर 11 से 20 फीसदी, नौ बूथों पर 21 से 30 फीसदी और 77 बूथों पर 31 से 50 फीसदी मत पड़ा था। ओबरा में 44. 29 फीसदी मत पड़े थे जिसमें से तीन बूथ पर 11 से 20, 22 बूथों पर 31 और 177 बूथों पर 31 से 50 फीसदी मत पड़े थे। दुद्धी में 54. 35 मत पड़े जिसमें से 10 बूथों पर 30 फीसदी से कम मत पड़ा। 63 बूथ पर 31 से 50 फीसदी मत पड़ा। ऐसे कुछ 625 बूथों को चिह्नित किया गया है जहां 50 फीसदी से कम वोट पड़ थे। इन जगहों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश सीडीओ ने दिया है। उन्होंने डीपीआरओ को नोडल अधिकारी स्वीप और जिला परियोजना समन्वयक अनिल केशरी को सहायक नोडल नामित किया है। सीडीओ ने बताया कि इस बार 70 फीसदी से अधिक वोट पड़े इसका प्रयास किया जा रहा है।