फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी हालत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कुछ दिन पूर्व राबर्ट्सगंज नगर में स्थित दुर्गा पाली क्लिनिक में कुमारी देवी ( 35) के पेट का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टर की लापरवाही से महिला के आंत की नस कट गई। इस नाते उसकी हालत में सुधार होने की बजाय बिगड़ गई। घरवाले उसे दूूसरे प्राइवेट अस्पताल ले गए तो नस कटने का खुलासा हुआ। इसकी जानकारी होने पर महिला के घरवाले शनिवार को क्लिनिक पर पहुंचे तो संचालक और डॉक्टर फरार हो गए। इससे खफा होकर घरवालों ने हंगामा करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम शादाब असलम, सिटी सीओ राहुल मिश्रा ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीएमओ के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी ने क्लिनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

बतादें कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी सीताराम ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। एक दलाल ने उन लोगों को गुमराह करके क्लिनिक में ले गया। यहां डॉक्टर ने पेट में बच्चा खराब होने की बात कहते हुए ऑपरेशन कर बच्चे को निकालने की बात कहीं। डॉक्टर ने हजारों रुपये जमा करवा कर ऑपरेशन कर पत्नी को छोड़ दिया। घर जाने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। तीन दिन पूर्व राबर्टर्सगंज नगर में स्थित एक दूसरे प्राइवेट अस्पताल में पत्नी को ले जाकर दिखाया तो डॉक्टर ने बताया कि उसकी आंत की नस काट दी गई है। शनिवार की दोपहर ढाई बजे सीताराम क्लिनिक मेें ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से मिल कर शिकायत करने के लिए गया। लेकिन उसकी बात सुनने के बजाय उसे अपशब्द कहने लगे। इससे मामला बढ़ गया। कुछ ही देर बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, मनोज सोनकर, सपा नेता हिदायत उल्ला खां ने पहुंच कर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। एसडीएम, सीओ ने सीएमाओ को फोन कर प्रकरण से अवगत कराते हएु जांच के लिए बुलवाया। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि जिला मलेरिया अधिकारी ने दुर्गा पाली क्लिनिक को सील कर दिया है। क्योंकि वहां पर संचालक और डॉक्टर नहीं मिले। सीओ ने कहा सीताराम की तहरीर पर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें