अनपरा। विद्युत वितरण विभाग ने बृहस्तिवार को सरचार्ज समाधान योजना के तहत 15 विद्युत उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कर एक लाख दस हजार रुपये राजस्व की वसूली की। विद्युत वितरण विभाग के अवर अभियंता राजीव वर्मा ने बताया कि सरचार्ज समाधान योजना के तहत औड़ी विद्युत केंद्र पर 15 विद्युत उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। कहा कि विद्युत चोरी रोकने व राजस्व की वसूली के लिए विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शुक्रवार को अनपरा बाजार सिनेमा रोड पर भी सरचार्ज समाधान योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया जहां बिल सुधार,नये कनेक्शन व शत प्रतिशत सरचार्ज माफी की जाएगी।