सोनभद्र। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी ने जिले के बाल गृह बालिका और महिला सर्वोदय सुधार गृह का निरीक्षण किया। बाल गृह बालिका के अभिलेखों, स्टाफ रूम, शौचालय, किचन, बालिका रूम आदि का निरीक्षण करते हुए बालिकाओं के बेहतर देख-भाल की हिदायत दी।
इसी तरह महिला सुधार गृह राबर्ट्सगंज में पाया कि इसकी क्षमता 30 की है लेकिन महिलाओं का पंजीकरण महज चार है। महिला सिनेटरी सिस्टम को क्रियाशील कराने का निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित करके सिनेटरी का उत्पादन कराएं और उसे कस्तूरबा स्कूल के बच्चियों, पं. दीन दयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में शिक्षारत किशोरियों में वितरित करें। कैप्टन सुनील निषाद, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋतुराज सिंह, चंदा मिश्रा, दीपिका सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।