फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में भभुआ ने शाहगंज की टीम को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। टाउन क्रिकेट क्लब के मैदान पर चल रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को भभुआ और शाहगंज के बीच मैच खेला गया। इसमें भभुआ ने शाहगंज को 63 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश पा लिया। भभुआ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के खेल में छह विकेट गवांकर 228 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें विपिन ने आठ चौके और सात छक्के की मदद से 94 रन तो रजत ने नौ चौके तीन छक्के की मदद से 70 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में शाहगंज टीम ने इंद्रजीत ने तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी शाहगंज की टीम 20 ओवर में 165 रन पर ही सिमट गई। सूरज प्रकाश ने आठ चौके दो छक्के की मदद से 58 और शिवराज ने पांच चौकों, एक छक्के की मदद से 37 रन बनाएं। गेंदबाजी में भभुआ की टीम के विकास ने चार विकेट हासिल किया। भभुआ के विपिन को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से गोपाल सोनी ने सम्मानित किया। मैच में अंपायरिंग गौस मोहमद खान और इकबाल कुरैसी ने की। कमेंट्री इरफ़ान और वरुण जौहरी, स्कोरिंग आयरन जायसवाल ने की। बुधवार को डीएलडब्ल्यू वाराणसी और भदोही के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें