फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के कई क्रय केंद्रों पर बोरे खत्म हो जाने से धान खरीद ठप हो गई है। कड़ाके की ठंड में कई दिनों से किसान केंद्रों पर धान बेचने के लिए इंतजार कर रहे हैं। क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं, पीसीएफ के जिला प्रबंधक का दावा है कि क्रय केंद्रों पर बोरे भेज दिए गए हैं। जल्द ही धान की खरीद शुरू हो जाएगी। जिले में किसानों से सीधे धान खरीदने के लिए 55 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इस वर्ष 112200 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पिछले कई दिनों से सांगोबाध, रामपुर, रामगढ़ कोन, कचनरवा, सोढ़ा, कोरियाव, बहुअरा समेत दर्जन भर क्रय केंद्रों पर बोरे खत्म होने के कारण धान की खरीद नहीं हो रही। मंगलवार को राजकीय धान क्रय केंद्र, राबर्ट्सगंज से कई किसानों को निराश लौटना पड़ा। कुछ किसानों ने बताया कि अधिकारी अवकाश की बात कह कर धान खरीदने से मना कर रहे हैं जबकि बोरा न होने के कारण खरीद ठप है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि पीसीएफ के उच्चाधिकारियों को बोरे के अभाव में धान खरीद प्रभावित होने की जानकारी भेज दी गई है। साथ ही सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे भेजने के लिए वार्ता की गई है। उधर, पीसीएफ के जिला प्रबंधक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि जिन केंद्रों पर बोरे की जरूरत थी, वहां भेज दिए गए हैं। जल्द ही धान की खरीद होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें