म्योरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर के बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील सहसंयोजक विनीत कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व को जाने के लिए आयोजित की गई है। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवनी से प्रेरणा लेना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि संगठन आदिवासी बच्चों के बीच ज्ञान और महापुरुषों के आदर्श चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दे रहा है। एबीवीपी के नगर संयोजक अमित कुमार, रामलक्षण बैसवार, प्रेमनारायण पांडे, महेंद्रनाथ पाठक, विनोद पांडेय, विनय सिंह, अंगद कुमार, गंगासागर दुबे, आरडी गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।