सोनभद्र। सोन खेल उत्थान समिति की ओर से सोन कप 2018 का शुभारंभ मंगलवार को परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। मुख्य अतिथि, सांसद , विधायक, जिलाध्यक्ष डीएम, एसपी सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए फीता काट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
उद्घाटन मैच अनपरा और ओबरा के मध्य खेला गया। इसमें अनपरा ने टास जीत कर फील्डिंग करने का फैसला लिया। 16 ओवर के इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए ओबरा ने 133 रन बनाए। अनपरा के आयुष सिंह ने तीन विकेट सुनील, अमित और दिनेश ने एक एक विकेट लिए। जवाब में अनपरा की टीम ने 133 रनों का पीछा करते हुए 16 ओवरों में कुल 126 रन ही बना सकी। उद्घाटन का रोमांचक मैच ओबरा ने सात रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रणय श्रीवास्तव डॉक्टर एचपी सिंह द्वारा दिया गया। अम्पायर आनंद चौबे और राघवेंद्र सिंह रहे। जबकि स्कोरिंग की भूमिका राघव और सूर्यांश तथा कॉमेंट्री अंशु चौबे ने संभाला। मैच ले दरम्यान राम सिंह, संदीप सिंह, संतोष सिंह, प्रदीप चौबे, राहुल चौरसिया, पंकज ओझा, इत्यादि मौजूद रहे।