फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम नियमों के तहत किया जाए मजदूरी का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें श्रमिकों की मजदूरी, उनकी सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीएम अमित कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि श्रमिकों के श्रम का भुगतान सभी मानकों को पूरा करते हुए किया जाए। श्रमिकों के मजदूरी, वेतन में मानकों को पूरा न करने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठान, सर्विस प्रोवाइडर पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

श्रमिकों को नियमानुसार दी जाने वाली सुविधाएं हर हाल में मुहैया कराई जाएं ताकि वह अपनी मजदूरी, वेतन से अपने परिवार का पूरा-पूरा ख्याल रख सकें। निर्धारित मजदूरी दिया जाय, मजदूरों का हक मारने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सर्विस प्रोवाइडरों की खैर नहीं होगी। डीएम ने कहा कि प्रत्येक श्रमिकों का उपस्थिति चार्ट, आई-कार्ड, वेतन पर्ची, पीएफ संबंधी कार्रवाई हर हाल में पूरी की जाए। मजदूूूरों को शासन से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नियमानुसार अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल श्रेणी को मानते हुए मजदूरी दी जाए। न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी देने वाले प्रतिष्ठानों, सर्विस प्रोवाइडरों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर कराई जाए और उन्हें ब्लैक लिस्टेड कराया जाय।
औद्योगिेक इकाईयों में आउट सोर्सिंग से काम करने वाले मजदूरों का पीएफ, ईएसआई, उपस्थिति चार्ट, आई-कार्ड की कार्रवाई पूरी की जाय। बैठक में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी अवधेश सिंह, प्रशिक्षु आईएएस/उप जिलाधिकारी घोरावल मणिकनन्दन, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, उप श्रमायुक्त,सोनभद्र, समाजिक कार्यकर्ता, औद्योगिक प्रतिष्ठान के पदाधिकारीगण, श्रमिक सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें