फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 के लोस चुनाव में बनेगी गठबंधन की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सहयोग से दिल्ली की कुर्सी पर किसी पार्टी का कब्जा नही हो सकता। क्योंकि 2019 के चुनाव में गठबंधन की सरकार बनना तय है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव की सीट को छोड़कर सभी 79 सीटों पर लोकसभा में प्रत्याशी उतारेगी। यह बातें शनिवार को कस्बे के रामनगर रोड पर स्थित कार्यालय पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव व जनाक्रोश रैली के सोनभद्र प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की बोलबाला है। यह बात खुद सरकार के एक मंत्री ने स्वीकार किया है। प्रदेश की योगी सरकार अल्पसंख्यकों एवं किसानों की विरोधी सरकार है। यह सरकार तानाशाही पर उतारू हो चुकी है। प्रदेश में बेरोजगारों के साथ मजाक किया जा रहा है। जनता गिट्टी, बालू के लिए परेशान है और सरकार के मंत्री कमीशन में मस्त हैं। प्रदेश में कोई किसी का सुनने वाला नही है। प्रदेश सचिव डॉ. संतोष यादव ने प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नही किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने नौ दिसंबर को लखनऊ में विशाल जनाक्रोश रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में ईवीएम मशीन हटाओ, पुरानी पेंशन बहाल करो, बेरोजगारों को रोजगार दो सहित भ्रष्टाचार जैसे मुख्य मुद्दे उठाए जाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें