फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया ब्लड बैंक का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड बैंक की स्थापना के लिए बृहस्पतिवार को गाजियाबाद की टीम पहुंची। टीम ने ब्लड बैंक के भवन का निरीक्षण किया। टीम के अधिकारियों ने भवन में नए जेनरेटर, एलटी, वार्ड ब्वाय, फोर्थ क्लास स्वीपर की तैनाती, भवन के विद्युत तार को नए सिरे से लगाया जाने का सुझाव दिया। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय दिल्ली, लखनऊ तथा शासन को प्रेषित की जायेगी।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रकाश चंद्र जायसवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय से बाहर किसी दूसरे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड बैंक की स्थापना होने वाला यह प्रदेश का पहला अस्पताल होगा। दिसंबर तक ब्लड बैंक दुद्धी में खुलने की संभावना है। इस दौरान कैलाश चंद्र मलिक सैडिस्को नार्थ जोन गाजियाबाद, विनय कुमार गुप्त सैडिस्को नार्थ जोन वाराणसी, वीरेंद्र कुमार गुप्ता चंदौली के साथ एसडीएम मणिकंडन ए., एसडीए रामचंद्र यादव, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रकाश चंद जायसवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरजी यादव रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें