(सोनभद्र)। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सामाजिक नैगमिक दायित्व (सीएसआर) की समीक्षा की। इसमें सीडीओ ने औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों का पूर्णत: पालन कराने का निर्देश दिया। कहा कि सीएसआर की सार्थकता तभी सिद्घ होगी जब औद्योगिक कंपनियां शिक्षा, चिकित्सा व पोषण के क्षेत्र में मजबूती से कार्य करें।
बैठक में सीडीओ ने कहा कि औद्योगिक संस्थानों को आवंटित कार्य को औद्योगिक इकाइयां समयबद्ध तरीके से पूरा करें। हर हाल में पर्यावरण के संरक्षण के मानकों को पूरा किया जाय। एनजीटी के निर्देशों का अनुपालन किया जाय। कंपनियां सीएसआर मद से मिलने वाली धनराशि का उपयोग करते हुए लोगों के भलाई के लिए कार्य करें। स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा व पोषण के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के लिए रोजगार मुहैया करायें। सीडीओ ने स्मार्ट क्लासेज के पैटर्न पर विद्यालयों को संचालित करने पर बल दिया और कहा कि अपने-अपने निर्धारित मद से जिले के उत्थान के लिए सामाजिक क्षेत्र में बेरोजगारों को आत्म निर्भर बनाने का कार्य करें। सीडीओ ने सोन स्वालंबन के तहत तैयार किये गये उत्पादों की मार्केटिंग में औद्योगिक इकाइयां सहयोग करें। उन्होंने पर्यटन पर भी चर्चा किया। बैठक में सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र योगेेंद्र खरवार समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।